Uncategorized

बम-बम बोल उठेगी काशी १३ दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य-भव्य स्वरूप का लोकार्पण

बम-बम बोल उठेगी काशी १३ दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य-भव्य स्वरूप का लोकार्पण

विशेष रिर्पोट अतुल तिवारी:

कल का दिन भारतीय संस्कृति के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण होगा।

विश्व की पुरातन नगरी, आध्यात्मिक ऊर्जा के अक्षय स्रोत, बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से पावन हुई मोक्षदायिनी काशी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य-भव्य स्वरूप का लोकार्पण करेंगे।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप काशी ऐसी अत्याधुनिक नगरी के रूप में विकसित की जा रही है, जिसकी आत्मा पुरातन, किन्तु काया नवीनतम होगी।

आज काशी अनेक जनोन्मुखी परियोजनाओं के माध्यम से सर्वांगीण एवं भविष्योन्मुखी विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रही है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है।

अब भक्तगण सुगमतापूर्वक बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करने के साथ ही प्राचीन काल की भांति बाबा के धाम से ही माँ गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button